Edited By suman prajapati, Updated: 15 Feb, 2026 01:22 PM

चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में एक्टर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर के दौरान एक्टर ने पैसे न चुका पाने पर अपनी बेबसी जाहिर की थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा...
मुंबई. चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में एक्टर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर के दौरान एक्टर ने पैसे न चुका पाने पर अपनी बेबसी जाहिर की थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने बाहर आते ही सलमान खान का धन्यवाद किया है। हालांकि, इस दावे की सच्चाई कुछ और ही है।
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में राजपाल यादव मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। जब उनसे जमानत मिलने को लेकर सवाल पूछा जाता है, तो वह सलमान खान की तारीफ करते हुए कहते हैं कि “सलमान भाई बड़े भाई जैसे हैं। इंडस्ट्री में उनके जैसे लोग बहुत कम हैं। वह हमेशा दूसरों की मदद करते हैं।”
इसी बयान के आधार पर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जेल से रिहा हो चुके हैं।
क्या है सच्चाई?
जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो पुराना है। यह हालिया रिहाई का नहीं, बल्कि पहले का बयान है। बता दें, 5 फरवरी 2026 से जेल में ही हैं। 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई 16 फरवरी तक टाल दी।
इसलिए यह दावा गलत है कि वह फिलहाल जेल से बाहर आ चुके हैं।
क्या है पूरा मामला?
साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था। फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल नहीं रही, जिसके कारण वह कर्ज समय पर नहीं चुका पाए। ब्याज और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद यह रकम लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अदालत ने उन्हें कई मौके दिए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया। अंततः कोर्ट के आदेश पर उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।